देश में पहली बार ड्रोन से डाले बीज, दुर्गम क्षेत्रों में तकनीक से लाएंगे हरियाली

इंदौर को हरित बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी अब ड्रोन की मदद ले रहे हैं। सांसद लालवानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है। इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी द्वारा अनोखा ड्रोन तैयार किया है।

इंदौर को हरित बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी अब ड्रोन की मदद ले रहे हैं। सांसद लालवानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है। इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी द्वारा अनोखा ड्रोन तैयार किया है। इंदौर के स्टार्टअप का नवाचार सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही कई इलाके ऐसे होते हैं जहां पर प्रत्यक्ष रूप से पेड़ लगाना संभव नहीं होता इसलिए इंदौर के स्टार्टअप के बारे में जब मुझे जानकारी मिली तो हमने पीपल के बीजों का रोपण ऐसी जगह पर किया जहां पेड़ लगाना मुश्किल काम है। विज्ञापन बारिश का मौसम सबसे उपयुक्त सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बारिश का मौसम बीजरोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है। पीपल सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष माना गया है इसलिए पीपल लगाने की कोशिश की गई है। सांसद लालवानी ने बताया कि ड्रोन से बीज लगाने की तकनीक के माध्यम से इंदौर के आसपास कई क्षेत्रों को हरा-भरा किया जा सकता है और कृषि के क्षेत्र में भी इसकी अथाह संभावनाएं हैं। भारत में पहली बार हुआ यह प्रयोग पाइजर्व टेक्नोलॉजी के सीटीओ अभिषेक मिश्रा ने बताया की ड्रोन से सीधे बीजरोपण करने का प्रयोग भारत में पहली बार हुआ है। इससे पहले सीड बॉल गिराने के प्रयोग हुए हैं। साथ ही ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया ड्रोन है और हमने उसे बीजारोपण के लिए अपग्रेड किया है।
Contact Email
[email protected]
Issued By
pisarv
Phone
​+918770650615
Business Address
C4-404, Shalimar Swayam,Bhangarh Near MR-10 Square, Pin: 453555, Madhya Pradesh
Country
India
Categories
Technology
Last Updated
July 18, 2024
Report Abuse · Content Requests