लगातार लोगो को भोजन वितरण कर रहे है - Vijay Bahadur Yadav Lucknow

Vijay Bahadur Yadav - Adhyaksh Zila Panchayat Lucknow

आजादी के कई साल बाद भी हमारे देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नही जो की आज भी दो वक्त की रोटी के मोहताज हैं । ज्यादा दूर न जाते हुए यदि हम केवल अपने प्रदेश या फिर राजधानी लखनऊ में ही टटोलें, तो कई ऐसे परिवार मिल जाएंगे जहां क्या बच्चे क्या बूढ़े , सभी दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में लगे हैं । लॉकडॉन के बाद बद से बदतर होते इन हालातों को कुछ हद तक ठीक कर सकने के प्रयास का संकल्प लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने ।

जी हां, लखनऊ के तमाम जगहों में जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव। लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव और उनकी टीम आज ही नहीं,बल्कि कई वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों तक भोजन सामग्री पहुंचाने का काम बखूबी कर रही है, और साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए कुछ कर गुजरने के अपने संकल्प को चरितार्थ कर रहे हैं।

पैकेट मिलने के बाद बचो के चेहरे पर आयी ख़ुशी

जहां एक तरफ हम निरंतर विकास की और अग्रसर हैं, वहीँ आज भी छोटे बड़े शहरों में आपको कई ऐसे परिवार मिल जाएंगे जहां कहीं न कहीं, किसी न किसी कारण से परिवार दो वक़्त की रोटी नहीं जुटा पाता। कारण जो भी हो, एक खुशहाल समाज की कल्पना में यह एक महत्वपूर्ण अंग है की कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न सोये।

नेताजी और उनकी टीम ने ऐसे ही परिवारों और परिवार के बच्चों को चुना जिससे की सही मायनों में जरूरतमंदों तक फायदा पहुंचाया जा सके । खिलौनों से खेलने की उम्र में इन बच्चों तक जब खाना पहुंचाया गया, तो उनके चेहरों पर आने वाली खुशी देखने लायक थी। बच्चों के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी नेताजी और उनकी टीम का इस नेक कार्य के लिए अनेकानेक धन्यवाद किया ।

सही मायनों में, यही वह खुशी है, जिसके लिए आज से ही नही कई कई वर्षों से अपने सुख दुख की परवाह किए बिना नेताजी निरंतर जुटे हुए हैं । इन्ही अवसरों के लिए शायद विजय बहादुर यादव जी ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया । नेताजी कहते हैं : "

सफर शुरू किए तो कई साल हो गए, लेकिन यही वो मुस्कानें है, जो सारे सफर की थकान भुलाकर, मुझे अपने पथ पर आगे बढ़ते चले जाने की प्रेरणा देती हैं, और वो भी हमेशा नई स्फूर्ति और हिम्मत के साथ!"

हर दिन जरूरतमंदों के लिए 400 से 500 पैकेट भोजन तैयार हो रहा

आज भी कई रेहड़ी-पटरी व्यवसायी, रिक्शाचालक, मजदूर जैसे रोज कमाने और खाने वाले लोगों के दो वक़्त का भोजन उनकी उस दिन की आजीविका पर ही निर्भर करता है। कई कई बार मौसम की मार, स्वास्थय या कुछ पारिवारिक कारणों से ऐसे दिन भी देखने पड़ते हैं, कि इन लोगों के लिए अपने और अपने परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

इस रोटी की समस्या और जीवन-यापन की समस्या के दृष्टिगत लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव और उनकी टीम पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के जरूरतमंदों तक भोजन इत्यादि की मदद पहुँचाने के अभियान में लगी हुई है। इसी कड़ी में रोजाना 500 लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं ।

नेताजी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी गांवों, बस्तियों में हजारों जरूरतमंद लोगों तक राहत-सामग्री पहुँचायी जा चुकी है। साथ ही विजय बहादुर जी ने एक टीम बनाई है, जो जरूरतमंदों की सेवा में जुटी हुई है। 'टीम' का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक भोजन आदि की मदद पहुँचती रहेगी।

कार्यक्रम के तहत, परिवारों को पका हुआ भोजन, रेडी-टू-ईट फूड पैकेट, ड्राई राशन-किट और सामुदायिक रसोई के लिए थोक राशन प्रदान किया जा रहा है. कार्यक्रम के लाभार्थियों में रोजाना कमाने वाले, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले, शहरी सेवा प्रदाता, कारखाने के कर्मचारी, वृद्धाश्रम और अनाथालयों के निवासी शामिल हैं. जूनियर मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी भोजन दिया जा रहा है.

खाने के पैकेट बताने के बाद विजय बहादुर यादव जी ने क्या कहा ?

विजय बहादुर यादव आज से ही नही, अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर से ही समाज सेवा के प्रति अपनी लगन और समाज के हर वर्ग के लिए कुछ कर गुजरने के अपने जज्बे के लिए जाने जाते हैं । समय हर किसी के लिए हमेशा सामान नहीं होता, और ऐसे ही समय में, समाज के हर वर्ग, और खासकर निचले तबके के लिए हार्ट ऑफ़ लखनऊ कहे जाने वाले श्री विजय बहादुर यादव "नेताजी" ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है जिससे कि इन जरूरतमंदों की हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।

श्री यादव कहते हैं: " यह एक ऐसी समस्या है , जहां पर अपने राजनीतिक भेदभाव भुलाकर, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। हर किसी तक भोजन पहुंचाना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमारा यह कर्तव्य है कि हम भी एकजुट होकर समाज के हर वर्ग के ज़रूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें।
भोजन वितरण हमारा एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन हम हमारे लोगों के साथ आज ही नही, हरदम उनकी हर छोटी बड़ी समस्या का सामना करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं" ।

साथ ही नेताजी का कहना है की यह प्रयास आगे भी जारी रखा जाएगा " जरूरतमंदों की हरसंभव सेवा करने का प्रयास कर रहा हूं। हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवालाभ पहुंचाया जा सके। क्योंकि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंद भोजन एवं राहत सामग्री आदि को लेकर बिल्कुल निश्चिंत रहें। हर जरूरतमंद तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने के लिए ही ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
Contact Email
[email protected]
Issued By
Shivu Dubey
Business Address
[email protected]
Country
India
Categories
Banking · Biotech
Last Updated
November 22, 2021
Report Abuse · Content Requests